Bhai Dooj Shubh Muhurat: 26 या 27 अक्तूबर, कब है भाई दूज? जानें भाई को टीका लगाने का शुभ मुहूर्त और सही विधि

Bhai Dooj Shubh Muhurat:भाई दूज का पर्व दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है। रक्षाबंधन के बाद यह ऐसा त्योहार है जो भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन भाई अपनी बहन के घर तिलक करवाने जाते हैं। इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस साल सूर्य ग्रहण के कारण तिथियों को लेकर थोड़ा संशय की स्थिति बनी हुई है। इस साल कुछ लोग भाई दूज आज यानी 26 अक्तूबरऔर कुछ कल यानी 27 अक्तूबर को मना रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाई दूज का त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। आइए जानते हैं भाई दूज के दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व मंत्र-.

Happy Bhai Dooj

Bhai Dooj Shubh Muhurat

भाई दूज शुभ मुहूर्त

  • द्वितीया तिथि आरंभ: 26 अक्टूबर 2022,दोपहर 02: 42 मिनट से
  • द्वितीया तिथि समाप्त: 27 अक्टूबर 2022, दोपहर 12: 45 मिनट पर
  • तिलक करने का शुभ मुहूर्त: 26 अक्टूबर 2022,दोपहर 01:12 मिनट से दोपहर 03:27 मिनट तक

भाई दूज पूजा विधि

  • स्नान आदि से निवृत्त होकर घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित कर भगवान का ध्यान करें।
  • श्री गणेश और श्री हरी विष्णु की पूजा करें
  • भाई के लिए पिसे हुए चावल से चौक बनाएं।
  • इसके बाद भाई के हाथों पर चावल का घोल लगाएं।
  • फिर भाई को तिलक लगाएं।
  • तिलक लगाने के बाद भाई की आरती उतारें।
  • अब भाई के हाथ में कलावा बांधें और उसे मिठाई खिलाएं।
  • अब उसको हाथ में नारियल दें।
  • अब भाई को भोजन कराएं।
  • भाई को बहन को कुछ न कुछ उपहार में जरूर देना चाहिए।

बहनें इस मंत्र का जप जरूर करें

गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े।

End

Happy Bhai Dooj

भाई और बहन के अटूट रिश्ते को भाई दूज के दिन त्योहार की तरह मनाते हैं। भाई दूज दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस साल तिथियों के संयोग के कारण भाई दूज दो दिन मनाई जा रही है। कुछ लोग आज यानी 26 अक्तूबर और कुछ 27 अक्तूबर को भाई दूज का त्योहार मना रहे हैं। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं उन्हें मिष्ठान खिलाकर गोला भेंट करती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहन को उपहार प्रदान करते हैं। रक्षा बंधन पर जहां बहनें भाई के घर आती हैं तो वहीं भाई दूज पर भाई अपनी बहनों के घर आते हैं और बहनें अपने भाई को भोजन कराती हैं। आप अपने दोस्तों, भाइयों या प्रियजनों को संदेशों के जरिए भी शुभ कामना भेज सकते हैं। आइए बनाते हैं इस भाई दूज को और खास इन शुभकामना संदेशों के जरिए।

चंदन का टीका नारियल का उपहार,भाई की उम्मीद सिर्फ बहना का प्यार,खुशी से मनाएं आप भाई दूज का त्योहार।भाई दूज की शुभकामनाएं !

भाई दूज का है आया शुभ त्योहार,बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हज़ार,भाई बहन का यह अनमोल रिश्ता है बहुत अटूट,बना रहे ये बंधन हमेशा खूब। भाई दूज की शुभकामनाएं?!

भाई दूज का त्योहार यकीनन है खास,यूं ही बनी रहे हमेशा हमारे इस रिश्ते की मिठास। भाई दूज की शुभकामनाएं !

तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर देती आशीर्वादभाई-बहन का प्यार दिखाए ये भाई दूज का त्योहार।भाई-दूज की शुभकामनाएं !

बना रहे भाई-बहन का रिश्ता एकजुट,कुछ भी कहो यह बंधन हैं सच में अटूट।भाई-दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!

भाई बहन के पावन रिश्ते का प्रतीक है भाई दूज का ये शुभ त्योहार,बहनों की दुआओं में सिर्फ भाइयों के लिए खुशियां हज़ार भाई-दूज की शुभकामनाएं!

भाई दूज का है आया शुभ त्योहार,बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हज़ार,भाई बहन का यह अनमोल रिश्ता है बहुत अटूट,बना रहे ये बंधन हमेशा खूब। भाई दूज की शुभकामनाएं !

Happy Bhai Dooj.

Read more articles

MBA Chaiwala Net Worth, Owner, Story, Car, Biography,

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*